शक हो जाता है

गैरो के बीच अकेला सा लगना लाज़िम होता है
मगर शक हो जाता है  रिश्तों की नजदीकियों पर
जब अपनों से भरा हो कमरा
मगर दिल फिर भी अकेला हो

गैरो से गम छिपाना जरुरी होता है
मगर शक हो जाता है रिश्तों की नजदीकियों पर
जब वो नकाब अपनों के साथ भी लगाना पड़ता है

गैरो का कहना  कहाँ इतनी कीमत रखता है
मगर शक हो जाता है
जब किसी गैर के कहने पर
कोई अपना छूट जाता है