आजाद 

जाओ आजाद हो तुम अब मेरी दोस्ती से 
नहीं बांधूगी अब तुम्हें अपनी बातों से
मेरे लिए अब अपना बैलेंस ख़त्म मत करना 
मेरी उलझने सुलझाने में अपना वक़्त बर्बाद मत करना 
जाओ आजाद हो तुम मेरे हर फ़र्ज़ से 
मत निभाना कोई फ़र्ज़ अब क़र्ज़ समझ के 

जाओ आजाद हो तुम अब  मेरी  दोस्ती से 
मिलते ही अब गले  नहीं मिला जाएगा 
कोई राज़ अब तुमसे सांझा नहीं होगा 
कमजोर नहीं पड़ेगा दिल अब तुम्हे देखकर 
हर दर्द का मरहम अब तुममे नहीं ढूंढा जाएगा 
जाओ आजाद  हो तुम मेरे हर दर्द की दवा करने से 

जाओ आजाद हो तुम अब  मेरी दोस्ती से 
तुम्हारी नज़रन्दाजी का बुरा नहीं लगेगा 
बेवक़्त अब तुम्हे परेशान नहीं किया जाएगा 
जाओ आजाद हो तुम मेरा इंतजार करने से 
जाओ आजाद हो तुम मेरा साथ देने से 
जाओ आजाद हो तुम अब  मेरी दोस्ती से