कुछ ख्वाब अभी बाकी हैं
कुछ कहानियां भी लिखनी हैं
कुछ ज्यादा गलत समझती है दुनिया
उसकी गलतफहमियां मिटानी हैं
कुछ राहों पर अक्सर वो मुझे कहती है
"छोड़ो तुमसे नहीं होगा, जाने दो"
अभी उन्हीं राहों पर मंजिलें बनानी बाकी हैं
कुछ डगमगाए कदमों का अभी चलना बाकी है
चलकर मंजिल तक जाना अभी बाकी है
कुछ ख्वाब अभी बाकी हैं
कुछ कहानियां भी लिखनी है
तूफानों को झुकाना अभी बाकी है
कश्ती का किनारों से मिलना बाकी है
हारी हुई जंग का जीतना अभी बाकी है
रूठे हौसलों को मनाना बाकी है
उन्हीं हौसलों से आसमान छुना बाकी है
आसमान पर नाम लिखाना अभी बाकी है
कुछ ख्वाब अभी बाकी हैं
कुछ कहानियां अभी नई लिखनी हैं
कुछ कहानियां भी लिखनी हैं
कुछ ज्यादा गलत समझती है दुनिया
उसकी गलतफहमियां मिटानी हैं
कुछ राहों पर अक्सर वो मुझे कहती है
"छोड़ो तुमसे नहीं होगा, जाने दो"
अभी उन्हीं राहों पर मंजिलें बनानी बाकी हैं
कुछ डगमगाए कदमों का अभी चलना बाकी है
चलकर मंजिल तक जाना अभी बाकी है
कुछ ख्वाब अभी बाकी हैं
कुछ कहानियां भी लिखनी है
तूफानों को झुकाना अभी बाकी है
कश्ती का किनारों से मिलना बाकी है
हारी हुई जंग का जीतना अभी बाकी है
रूठे हौसलों को मनाना बाकी है
उन्हीं हौसलों से आसमान छुना बाकी है
आसमान पर नाम लिखाना अभी बाकी है
कुछ ख्वाब अभी बाकी हैं
कुछ कहानियां अभी नई लिखनी हैं